Subscribe to our youtube channel .for Classes Subscribe Now

डेल्टा क्या है? ( What is Delta )

डेल्टा की संपूर्ण जानकारी , नदी का मुहाना , वेटलैंड , डेल्टा की परिभाषा , डेल्टा कैसे बनती है।

 डेल्टा (Delta)

 

 
डेल्टा की सम्पूर्ण जानकारी 
 
डेल्टा को अच्छी तरह जाने से पहले हमको दो और टॉपिक डिसकस कर लेना चाहिए जिसका आपको जानना बहुत ही जरूरी है  •नदी का मुहाना
 

 नदी का मुहाना (Mouth of River): 

यह नदी का एक हिस्सा है जहाँ नदी एक अन्य नदी, झील, जलाशय, समुद्र या महासागर में प्रवेश करती है। 

 वेटलैंड्स (Wetlands):

 नमी या दलदली भूमि वाले क्षेत्र  को आर्द्रभूमि या वेटलैंड (wetland) कहा जाता है।   आर्द्रभूमि जल को प्रदूषण से मुक्त बनाती है।  आर्द्रभूमि वह क्षेत्र है जो वर्ष भर आंशिक   रूप से या पूर्णतः जल से भरा रहता है। दरअसल वेटलैंड्स वे क्षेत्र हैं जहाँ भरपूर नमी पाई जाती है और इसके कई लाभ भी हैं। आप नीचे के wallpaper देख के समझ सकते है कि किस प्रकार के दिखाई देते है।                        

डेल्टा क्या है ? delta kya hai

 
 
 डेल्टा क्या हैं -

नदी डेल्टा (River delta) किसी नदी के प्रवाह में बहने वाले तलछट (अवसादों, जैसे की मिट्टी व अन्य सामग्री) के ऐसे स्थान में फेलने या ठहरने से बने त्रिभुजाकार के स्थलरूप को कहते हैं, जहाँ नदी का बहाव घीमा हो जाता है। यह ऐसी जगहों में देखा जाता है जहाँ नदी किसी महासागर, समुद्र, झील या अन्य जलाशय में प्रवेश करती है। इसे डेल्टा कहते हैं । इसका नाम डेल्टा इसलिए पड़ा क्योंकि इसका आकार यूनानी वर्णमाला के डेल्टा (Δ) अक्षर से काफी हद तक मिलता है। 




Rate this article

Getting Info...

Post a Comment

© 2022 Copyright by Lilendra IAS | All Rights Reserved.♥️ Redesign by protemplates